पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलावती की आज होगी मेडिकल जांच

कलावती की आज होगी मेडिकल जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आठ के खिलाफ दर्ज है प्राथमिकी

कलावतीने इस मामले में चंदनकियारी के महाल निवासी 47 वर्षीय मंजूर शाह, उसकी पहली बीवी शकीना बीबी, इलियास, मंजूर की मंझली पुत्री, उस्मान गनी अंसारी, अख्तर अंसारी, खलील अंसारी मुस्तफा को आरोपी बनाया है। चंदनकियारी थाना में कांड संख्या-341, 323, 324, 504, 596, 379, 120 बी, 376 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भास्कर न्यूज | धनबाद

मंगलवारको पुलिस की ओर से युवती की मेडिकल जांच करवाई जाएगी। वहीं न्यायालय में बयान भी दर्ज करवाया जाएगा। मामले को लेकर पूरे चंदनकियारी प्रखंड में चर्चाओं का बाजार गर्म है। धर्म जागरण समन्वय विभाग का एक प्रतिनिधि मंडल बोकारो महानगर प्रमुख कुमार अमित के नेतृत्व में कलावती प्रकरण पर चंदनकियारी के इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी अमलाबाद ओपी प्रभारी से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की ओर से मांग की गई कि धर्म परिवर्तन के लिए बाध्य किया जाना बहुत बड़ा अपराध है।

यहहै मामला

13सितंबर को पाथरडीह लोको बाजार जीआरपी काॅलोनी निवासी कलावती ने चंदनकियारी थाना में महाल निवासी बीसीसीएल कर्मी मंजूर शाह पर नाम बदलकर हिंदू होने का झांसा देकर शादी करने का मामला दर्ज करवाया था। प्राथमिकी के अनुसार मंजूर शाह उस युवती को शादी का झांसा देकर सात सालों से यौन शोषण कर रहा था। शादी के लिए काफी दवाब दिए जाने के बाद मंजूर शाह ने 5 दिसंबर 2013 को चीरा चास में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। दर्ज मामले में युवती का कहना है कि मंजूर शाह ने उस तक पहुंचने के लिए पहले उसके पिता से दोस्ती की। बाद में उसके घर आने-जाने लगा। इस दौरान मंजूर शाह अपने को अविवाहित दीपक बताता रहा। युवती उसके झांसे में गई। इसके बाद आरोपी मंजूर ने युवती के पिता से उनके बिहार के सिवान स्थित पैतृक सम्पति को बिकवाकर सारे रुपए भी हड़प लिए।