पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोयाबाद की बच्ची डेंगू से पीड़ित

लोयाबाद की बच्ची डेंगू से पीड़ित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोयाबाद | लाेयाबादनया धौड़ा में डेंगू से पीड़ित एक मरीज पाए जाने की खबर है। पीड़िता का नाम सानिया मिर्जा है, जो बीसीसीएल कर्मी नौशाद आलम की पुत्री है। इस समय बच्ची दुर्गापुर मिशन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हैरत की बात यह है कि नौशाद की दूसरी पुत्री भी तेज बुखार की चपेट में है। उसे भी पीएमसीएच ले जाया गया है। बुधवार को सानिया को तेज बुखार के बाद धनबाद सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में चिकित्सकों ने डेंगू का लक्षण बताते हुए दुर्गापुर रेफर किया गया।