पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवेदन के 5 महीने बाद हुई एफआईआर

आवेदन के 5 महीने बाद हुई एफआईआर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>महिला को फोन पर परेशान करने का मामला

भास्करन्यूज | धनबाद

विनोदनगर की महिला को पिछले एक साल से देवदत्त गिरि फोन कर परेशान कर रहा था और अश्लील एसएमएस भेज रहा था। परेशान महिला पति के साथ थाना आकर लिखित शिकायत की, लेकिन पुलिस ने एफआईआर तक नहीं की। फोन करने वाले अश्लील एसएमएस भेजने वाले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से उसकी हिम्मत बढ़ती गई। फोन करने एसएमएस भेजने का सिलसिला जारी रहा। महिला पति के साथ एसपी कार्यालय गई और एसपी हेमंत टोप्पो से मिली। एसपी ने धनबाद थानेदार को एफआईआर कर युवक को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। पुलिस ने एफआईआर की। फिर धनबाद थानेदार श्रीकांत उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस टीम रांची धुर्वा गई और युवक को गिरफ्तार कर लाई। तीन दिनों में ही पुलिस ने एफआईआर कर युवक का कॉल डिटेल लोकेशन पता कर गिरफ्तार कर लिया। जब मामला एसपी तक नहीं पहुंचा था तो पुलिस आवेदन लेकर थाना में ही बैठी थी और महिला परेशान हो रही थी। थाना में शिकायत करती तो कहा जाता कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। महिला घर चली जाती। पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होने पर महिला एसपी से मिली और तीन दिनों के भीतर फोन करने वाला अश्लील एसएमएस भेजने वाला युवक सलाखों के पीछे चला गया।

अश्लील एसएमएस भेजने वाला रांची से गिरफ्तार

धनबाद | विनोद नगर की महिला को एसएमएस भेजने वाला युवक देवदत्त गिरि धुर्वा रांची से पकड़ा गया। पुलिस देवदत्त के साथी उमेश महतो को भी पूछताछ के लिए रांची से लाई है। पुलिस का कहना है कि महिला ने धनबाद थाने में एफआईआर की थी। इसमें महिला ने आरोप लगाया था कि एक मोबाइल नंबर से फोन आता है और वह गंदी-गंदी बातें करता है। इसके अलावा अश्लील मैसेज भी भेजता है। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर दोनों को पकड़ कर धनबाद थाना लाई। देवदत्त जमशेदपुर उमेश गोला, रामगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने देवदत्त का मोबाइल जब्त कर लिया। जिससे मैसेज भेजा जाता था फोन कर धमकी दी जाती थी। पुलिस ने कहा कि इस मामले में देवदत्त को गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवक धुर्वा में लॉज में रह कर पढ़ाई करते थे। देवदत्त एक साल से महिला को फोन कर रहा था।