बीएड कॉलेजों के लिए 24 का चयन
विभाविप्रशासन ने सात एसएफएस बीएड कॉलेजों में अनुबंध पर व्याख्याता नियुक्त किया है। एनसीटीई के मापदंडों के अनुसार 14 पूर्णकालिक और आठ अंशकालिक व्याख्याता के चयन की अधिसूचना जारी की गई है। तीन सितंबर को व्याख्याता चयन के लिए वाक इन इंटरव्यू आयोजित किया गया। सुबह दस बजे से देर रात चले इंटरव्यू के आधार पर व्याख्याताओं को चयन किया गया है।
विभिन्न कमियों को देखते हुए एनसीटीई ने विभावि के सात में से चार कॉलेजों की मान्यता अगले सत्र 2015-16 से वापस लेने का निर्णय ले लिया है। इस लिहाज से संत कोलम्बा कोलम्बा कॉलेज, गिरिडीह कॉलेज, एसएसएलएनटी महिला कॉलेज और बीएस सिटी कॉलेज बोकारो के लिए चयनित शिक्षक योगदान करने में कम रुचि ले सकते हैं।
उक्त कॉलेजों की मान्यता को लेकर कार्यरत और चयनित शिक्षकों में नौकरी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। विभावि में बीएड का सत्र जुलाई से जून है। मान्यता समाप्त होने की स्थिति में उक्त चार कॉलेज के शिक्षक नौ महीने तक ही कार्य कर सकेंगे।
इनमें नियुक्ति नहीं चाहते हैं शिक्षक
अंग्रेजी : पूर्णकालिकव्याख्याताओं में जेजे कॉलेज के लिए पूजा सिंह, गिरिडीह कॉलेज के लिए चंदन, आरएसपी के लिए रामचंद सोंय का चयन किया गया है।
हिंदी: गिरिडीहकॉलेज के लिए जय प्रकाश, गणित में आरएसपी कॉलेज झरिया के लिए अशोक कुमार, एसएसएलएनटी के लिए रितु का चयन हुआ है।
बायोसाईंस : गिरिडीहकॉलेज के लिए मुक्ता सिन्हा, आरएसपी कॉलेज के लिए प्रवीण कुमार,
फिजिकलसाईंस : श्वेताबाला, आरएसपी कॉलेज के लिए तरुण कुमार महतो, जेजे कॉलेज के लिए गणेश प्रसाद, गिरिडीह कॉलेज के लिए संजय कुमार और चतरा कॉलेज में इतिहास विषय के लिए मो मुश्तर अंसारी का चयन किया गया है।