टीम ने बीईईओ के साथ की बैठक
धनबाद। झारखंडशिक्षा परियोजना परिषद की टीम ने सोमवार को अर्बन बीआरसी में जिले के सभी बीईईओ के साथ समीक्षा बैठक किया। टीम ने सभी बीईईओ को जिले के स्कूल का रख-रखाव समेत अन्य व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया। परियोजना से आई ममता लकड़ा ने बताया कि अक्टूबर में 9 से 11 के बीच भारत सरकार की ज्वाइंट रिव्यू मिशन की टीम स्कूलों की जांच के लिए धनबाद पहुंचेगी। टीम के आगमन से पूर्व समीक्षा बैठक की गई।