स्कूल के पास कुर्सी बनाने का विरोध
धनबाद|नगर निगमकी ओर से आदर्श बालिका मध्य विद्यालय पुरानाबाजार के ठीक बगल में आम लोगों को बैठने के लिए कुर्सी का निर्माण किया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन की ओर से इस कुर्सी निर्माण का विरोध किया गया। प्रधानाध्यापिका सावित्री कुमारी ने बताया कि आए दिन असामाजिक तत्व के लोग स्कूल के आस- पास खड़े होकर छात्राओं पर फब्तियां कसते हंै। प्रधानाध्यापिका की शिकायत पर सोमवार को डीईओ डीडी राय भी स्कूल पहुंचे। डीईओ के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को निगम की ओर से रोक दिया गया। प्रधानाध्यापिका ने मामले की शिकायत उपायुक्त से भी कर दिया है। इधर नंदकिशोर सिंह ने भी कुर्सी निर्माण का विरोध किया है।
श्री सिंह ने स्कूल के पीछे का जमीन भी स्कूल को देने का मांग किया। ताकि छात्राएं खाली जमीन में खेल- कूद कर सके।