- Hindi News
- जम्मू कश्मीर त्रासदी को 450 ने ऑनलाइन भेजी सहायता
जम्मू-कश्मीर त्रासदी को 450 ने ऑनलाइन भेजी सहायता
आईएसएमटू आईआईटी के लिए आईएसएम छात्रों ने अपने अभियान के तहत जम्मू कश्मीर त्रासदी के लिए राहत पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में राशि जमा करने का मुहिम सोमवार से शुरू कर दिया है। अभी तक कुल 450 छात्र-छात्राओं ने लाखों रु पे ऑन लाइन जमा कर चुके है। इसके साथ ही आईएसएम छात्रों ने कैंपस के मेन कैंटीन में एक ड्राप बॉक्स भी तैयार किया है। इसमें पहले दिन सोमवार को ही सैकड़ों छात्रों ने अपनी ओर से राशि जमा किया है। आईएसएम छात्रों ने इस अभियान को सितंबर माह तक जारी रखने का घोषणा किया है। हालांकि इस मद में जमा होने वाले राशि को प्रत्येक सप्ताह में शनिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करा दी जाएगी।
शिक्षक-कर्मचारियों से भी अपील
कोरकमेटी के सदस्य अभिनव ने बताया कि उनके द्वारा अाईएसएम के शिक्षक कर्मी से भी न्यूनतम एक दिन की सैलरी इस फंड में जमा करने का अपील की है। पूवर्ती छात्रों से भी इस मुहिम से जुड़ कर प्रधानमंत्री राहत कोष में पैसा जमा करने की अपील की गई।
सोमवार तक सैकड़ों पूवर्ती छात्रों ने इस फंड में राशि जमा भी करवा दिया है।
आईएसएम छात्रों ने कैंपस के मेन कैंटीन में एक दान पेटी लगाया गया है। शाम पांच बजे पेटी लगने के बाद छात्र-छात्राओं ने अपनी ओर से राशि जमा करना शुरू कर दिया। देखते- ही देखती सोमवार रात 10 बजे तक 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपने हिस्से की राशि जमा कर दिया है।
आईएसएम छात्र-छात्राओं की ओर से दान पेटी में राशि जमा करने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहेगा।
कैंटीन में लगाई गई है दान पेटी
न्यूनतम 25 रुपए जमा करने की अपील
कमेटीसदस्यों की ओर से अाईएसएम के सभी छात्रों से राहत कोष में कम से कम 25 रुपए दान करने की अपील की है। साथ ही अधिक से अधिक छात्र अपने इच्छा के अनुसार राशि जमा कर सकते है। आईएसएम छात्रों की माने तो जमा हुई राशि आईएसएम टू आईआईटी के नाम से प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा किया जाएगा।
आम लोग भी जमा कर सकते है राशि
छात्रोंने राहत पहुंचाने के लिए धनबाद के लोगों से भी इस फंड में राशि जमा कराने की अपील की है। शहर का कोई भी व्यक्ति आईएसएम के कैंटीन में लगे दान पेटी में अपना राशि जमा कर सकता है।
राहत कोष में राशि जमा करने चंदा लेते आईएसएम के स्टूडेंट्स।