पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला समिति के शिविर में 100 बच्चों की जांच

महिला समिति के शिविर में 100 बच्चों की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारवाड़ीमहिला समिति का दो दिवसीय नि:शुल्क शिशु ह्रदय रोग जांच शिविर सोमवार को पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में शुरू हुआ। दो दिनों तक चलने वाले इस शिविर का उद्‌घाटन आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह और डॉ पीएन गुटगुटिया ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर आईजी ने महिला समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह शिविर वैसे लोगों के लिए वरदान है, जो आर्थिक स्थिति के कारण अपने बच्चों का ह्रदय संबंधी बीमारी का इलाज नहीं करा पाते हैं। महिला समिति को यह अभियान आगे भी चलाना चाहिए। शिविर में आए शिशु एवं बच्चों के स्वास्थ्य की जांच जयपुर से आई डाॅ मधु चौधरी, डॉ अरुण चौधरी और डॉ निर्मल ड्रोलिया ने किया। आज पहले दिन एक सौ शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें 35 बच्चों का इको टेस्ट किया गया, जबकि दस बच्चों को ओपन हार्ट सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया। समिति की सचिव किरण गोयनका ने बताया कि इको जांच की व्यवस्था साई डाइग्नोसिस की ओर से की गई थी। मंगलवार को भी सुबह 10 से 2 बजे तक शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

छातीमें दर्द को हल्के में लें : मधु

शिविरमें शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच करने जयपुर से आई डॉ मधु चौधरी ने कहा कि मां को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की छाती में होने वाले दर्द को मां को हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर बच्चे का शारीरिक विकास नहीं हो रहा है। थोड़ा चलने पर सांस फूलने लगता है या अचानक बेहोश हो जाता है तो यह गंभीर बात है। तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। समय पर इलाज शुरू हो जाने पर बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है। शिविर को सफल बनाने में संतोष मोर, संजू डालमिया, निर्मला तुलस्यान, उर्मिला गुटगुटिया, अरुणा भगवानिया, बिमला बंसल, मीना अग्रवाल आदि मौजूद थे।

मारवाड़ी महिला समिति के शिविर का उद्‌घाटन करते आईजी।