महागठबंधन की बनेगी सरकार : महतो
धनबाद | जदयूके प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि बिहार की तरह झारखंड में भी महागठबंधन होगा और इसमें जदयू भी शामिल होगा। राज्य में अगली सरकार महागठबंधन की ही बनेगी। महागठबंधन को भाजपा को छोड़ अन्य दल एकजुट हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को जिला कार्यसमिति की बैठक के बाद हीरापुर भवानी परिसदन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय स्तर पर महासत्संग की तैयारी शुरू हो गई है। बिहार की तरह झारखंड में भी महागठबंधन को सफलता मिलेगी। इस मौके पर सुशील सिंह, रामस्वरूप यादव, छोटन सिंह, राजू कुमार सिंह और रंगनायिका बोस मौजूद थे।