- Hindi News
- मेकिंग इंडियन इंजीनियरिंग व्लर्ड क्लास का संकल्प
मेकिंग इंडियन इंजीनियरिंग व्लर्ड क्लास का संकल्प
धनबाद | इंस्टीच्युटऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) धनबाद शाखा की ओर से सोमवार को आईएसएम के मैनेजमेंट स्टडीज के लेक्चर हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय मेकिंग इंडियन इंजीनियर्स वर्ल्ड क्लास विषय तय किया गया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीएमआरआई के पूर्व निदेशक डॉ टीएन सिंह ने कहा कि भारत सरकार की ओर से अपनी उत्पादन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है। सरकार के इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश भर के इंजीनियर को सोचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में किसी भी जापानी प्रोडक्ट्स को विश्व भर के लोग आसानी से स्वीकार करते है।
भारत को भी अपने प्रोडक्ट को ऐसी तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि पूरा विश्व भारत की वस्तु को स्वीकार करे। कार्यक्रम में बीआईटी सिंदरी के पूर्व निदेशक डॉ एसके सिंह, इंजीनियर अमरनाथ, बीके सामंता, अजीत कुमार आदि ने संबोधित किया।
|