पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य में राष्ट्रपति शासन लगना जरूरी: ददई

राज्य में राष्ट्रपति शासन लगना जरूरी: ददई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसके वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री चंद्र शेखर दुबे उर्फ ददई दुबे ने झारखंड में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। कांग्रेस को झामुमो से तत्काल अगल हो जाना चाहिए। यह गठबंधन कांग्रेस के लिए घातक साबित होने वाला है। वह सोमवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झामुमो की बजाय कांग्रेस को बाबूलाल मरांडी के साथ तालमेल करना चाहिए। कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह कभी कांग्रेस से अलग नहीं हुए। मंत्री पद से इस्तीफा जरूर दिया। टीएमसी से चुनाव भी लड़ा, लेकिन कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से कभी इस्तीफा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सरकार गिराने को लेकर वह टीएमसी में शामिल हुए थे। चमरा लिंडा, बंधु तिर्की, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और मुकुल राय ने सरकार गिरा देने का वादा किया था, लेकिन चुनाव के बाद मुकुल राय हेमंत सोरेन से मिल गए और सौदेबाजी कर ली। अब टीएमसी से कोई रिश्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि इंटक में अब कोई गुट नहीं है। उनके नेतृत्व वाली इंटक ही असली इंटक है। दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला भी उनके पक्ष में गया है। कोर्ट ने यह फैसला 22 अगस्त को दिया है।



इस फैसले के बाद अब जो इंटक के नाम पर संगठन चला रहे है, वह फर्जी है। उन्होंने कहा कि 4 अक्टूबर 2012 को दिल्ली के तालकटोरा स्‍टेडि‍यम में उनलोगों ने बैठक कर इंटक का गठन किया था, जिसे बी संजीवा रेड्डी ने अवैध मानते हुए इसे कोर्ट में पहुंचा दिया था। जिसके जबाव में उनलोगों ने भी कोर्ट में अपील की। कोर्ट ने उनकी इंटक को सही ठहराया। अब कोल कंपनियों में उनके लोग कंपनी की बैठक में शामिल होंगे।

पत्रकारों को जानकारी देते पूर्व मंत्री ददई दुबे।