स्टेट बार के चेयरमैन ने चुनाव कमेटी को नॉमिनेशन फॉर्म में संशोधन करने को कहा
धनबाद| स्टेटबार काउंसिल के चेयरमैन राजीव रंजन ने चुनाव कमेटी को नॉमिनेशन फार्म के पारा दो में संशोधन कर चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया है। साथ ही अधिवक्ता विजय कुमार झा, ओपी लाल और सेल्सटैक्स तथा इनकम टैक्स के अधिवक्ताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने को कहा है। चेयरमैन राजीव रंजन ने पत्रांक 467/16 के माध्यम से चुनाव कमेटी के चेयरमैन को संदेश भेजा है। ऑब्जर्वर धर्मेंद्र नारायण और प्रयाग महतो को भी इसकी कॉपी भेजी है। इधर, चुनाव कमेटी के चेयरमैन हीरा प्रसाद लाला ने स्टेट बार के चेयरमैन राजीव रंजन को कोई पत्र मिलने की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव वर्तमान फॉर्म पर ही कराए जाएंगे।
पीकेभट्टाचार्य सहित कई ने भरे पर्चा : नामांकनके दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए पीके भट्टाचार्या, उपाध्यक्ष के लिए विनोद कुमार मांझी, कामदेव शर्मा, सचिव के लिए सुरेश प्रसाद, विदेश कुमार दां, भागीरथ राय, अंशु कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष के लिए मुकुल कुमार तिवारी, देव कुमार प्रसाद तथा सुदीप कुमार दान, संयुक्त सचिव (एडमिनिस्ट्रेशन) के लिए चितरंजन कुमार झा, नीरज कुमार, संजय शर्मा, साकेत सहाय, उमेश वर्णवाल भूपेन्द्र यादव ने नामांकन किया।