पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाजपा के जिलाध्यक्ष के लिए कल हाेगी रायशुमारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | भाजपाका अगला जिलाध्यक्ष कौन होगा? अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा या आपसी सहमति से ही किसी को अध्यक्ष चुन लिया जाएगा? कार्यकर्ताओं के इन सवालों के जवाब ढूढ़ने के लिए गुरुवार को प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के भाजपाइयों के साथ सांसद और विधायकों का जुटान होगा। पार्टी कार्यालय में मिल-बैठ कर कोई एक नाम तय करने का प्रयास किया जाएगा। पार्टी प्रवक्ता मानस प्रसून ने मंगलवार को बताया कि रायशुमारी के लिए बैठक 11 बजे से होगी। इसमें शामिल होने के लिए प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, जिला चुनाव प्रभारी मनोज सिंह और लक्ष्मण टुडू विशेष रूप से रहे हैं। साथ ही सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के प्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी के साथ मंडल अध्यक्ष और निवर्तमान मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...