पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • अब राशन कार्ड के लिए 15 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

अब राशन कार्ड के लिए 15 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद|खाद्य सुरक्षाअधिनियम के तहत बनने वाले राशन कार्ड के लिए आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार ने अब आवेदन जमा करने की तिथि 15 फरवरी कर दी है। नए शिड्यूल के मुताबिक आवेदक 15 फरवरी तक राशन कर्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं जबकि आवेदन के सत्यता की जांच 29 फरवरी तक की जाएगी। पहले आवेदन जमा करने की तिथि 31 जनवरी तक थी। तब 60 हजार लोगों ने आवेदन जमा किया था। पहले फेज में जिला के 4 लाख 8 हजार लोगों का राशन कार्ड बनाया गया है। जिला प्रशासन ने दूसरे फेज में 60 हजार लोगों का राशन कार्ड बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिला प्रशासन के मुताबिक जिले में फस्ट फेज में 24735 राशन कार्ड डुप्लीकेट (अयोग्य ) बन गया था, जिन्हें रद्द करने का काम चल रहा है। अभी तक 20 हजार डुप्लीकेट राशन कार्ड डिलीट किए गए हैं, जिनमें शहरी क्षेत्र के 13000 राशन कार्ड हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के 7000 राशन कार्ड।

खबरें और भी हैं...