सुमित-खुशबू फर्रारा चैंपियन
बीएसएसबालबाड़ी स्कूल के बच्चों ने प्रखंड स्तरीय बाल समागम में मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कक्षा 6 से 8 वर्ग की 100 मीटर रेस में स्कूल के लड़के और लड़कियों, दोनों ने जीत हासिल की। लड़कों के वर्ग में सुमित कुमार और लड़कियों के वर्ग में खुशबू कुमारी ने प्रखंड का सबसे तेज धावक-धाविका बनने का गौरव हासिल किया। कोलाकुसमा उत्क्रमित उच्च विद्यालय में आयोजित बाल समागम में बालबाड़ी स्कूल ने विभिन्न स्पर्धाओं में पांच पुरस्कार हासिल किए।
धैया मिडिल स्कूल ने भी पांच पुरस्कार जीते। मध्य विद्यालय सेंट्रल करकेंद, मध्य विद्यालय बरमसिया, मध्य विद्यालय पुटकी आदि के बच्चों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। अनाथ विद्यालय के बच्चों ने चित्रांकन प्रतियोगिता में पुरस्कार जीते। विजेताओं को वार्ड पार्षदों पुष्पा देवी और कुमार अंकेश तथा प्रखंड संसाधन केंद्र समन्वयक दिलीप कुमार ने पुरस्कृत किया।
179 विद्यालयों के बच्चों ने लिया हिस्सा
आयोजनमें धनबाद प्रखंड के 179 स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। हर स्कूल के श्रेष्ठ प्रतियोगियों ने 13 स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। उद्घाटन प्रखंड प्रमुख भानु प्रताप ने किया। 100 मीटर दौड़ के साथ-साथ ऊंची कूद, लंबी कूद, अन्य दौड़ों, निबंध, चित्रांकन, विज्ञान प्रतियोगिता, वाद-विवाद, बोरा दौड़, जलेबी दौड़ आदि की स्पर्धाएं हुईं। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक दिलीप कुमार कर्ण ने किया और उनका साथ रवि राज ने दिया। आयोजन में राज कुमार वर्मा, हरेंद्र कुमार, परमेंद्र पासवान, संजय रजक, गफ्फार, सीनू मंडल, तुषार घोष आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
...बच्चोंको लेकर लौट गए शिक्षक
बालसमागम के दौरान मध्य विद्यालय भागा बांध और जगजीवन नगर के सीआरपी आपस में भिड़ गए। असल में दौड़ में बच्चों की संख्या काफी अधिक होने से कई बच्चे गिर गए और उन्हें चोट भी आई। मध्य विद्यालय भागा के प्रभारी नीलकंठ मिश्रा ने इसका विरोध किया। आयोजकों में शामिल सीआरपी महेश प्रसाद से इसी मसले में उनकी तू-तू, मैं-मैं हो गई। इसके बाद नीलकंठ मिश्रा अपने स्कूल के बच्चों को लेकर वहां से चले गए। उन्होंने कहा कि बच्चे इतनी भीड़ में दौड़ने को तैयार नहीं हैं। इधर, सीआरपी महेश ने बताया कि नाम पुकारने पर भी बच्चे नहीं रहे थे। इसलिए उन्हें तीन ग्रुपों में दौड़ाया गया।
कोलाकुसमा स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल में प्रखंड स्तरीय बाल समागम के दौरान दौड़ की स्पर्धा में भाग लेतीं बच्चियां।