पीएमसीएच में अंतराग्नि शुरू, छात्राओं ने किया कैटवॉक
धनबाद | पीएमसीएचमें मंगलवार से अंतराग्नि की शुरुआत हुई। शाम को कॉलेज परिसर के ऑडिटोरियम में छात्राओं ने प्रशिक्षित मॉडलों की तर्ज पर रैंप पर कैटवॉक किया। रंग-बिरंगी रोशनी के बीच छात्राओं की मोहक अदाएं देखते ही बन रही थीं। अंतराग्नि के दौरान कॉलेज परिसर में विविध कार्यक्रम होंगे। ये आयोजन सरस्वती पूजा तक चलेंगे।