पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टेंपो ने बाइक में मारी टक्कर, एक घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झरिया | झरियाके चार नंबर ट्रेकर स्टैंड के समीप बुधवार की दोपहर टेम्पो के धक्के से एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आक्रोशित लोगों ने टेम्पो को घेर लिया और चालक को खींच कर टेम्पो से उतारा। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर टेम्पो चालक को आक्रोशित लोगों के बीच से निकाला। घायल अनुज ठाकुर जो मोहलबनी का रहने वाला है उसे स्थानीय नर्सिंग होम में ले जाया गया। बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है।

अनुज झरिया से प्लास्टिक का घरेलु सामान खरीदकर अपने दुकान के लिए ले जा रहा था। सामान को मोटरसाइकिल के पीछे बांधा हुआ था। चार नम्बर ट्रेकर स्टैंड के समीप सवारी से लदे टेम्पो ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सहित अनुज बीच सड़क पर गिर गया। संयोग अच्छा था कि उस समय विपरीत दिशा से कोई वाहन नहीं रहा था।

खबरें और भी हैं...