पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाल श्रम, बाल विवाह को खत्म करने पर जोर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | लॉकॉलेज लीगल एड क्लिनिक की ओर से बुधवार को शिमलडीह शिव मंदिर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्य प्रोे एसएस भट्टाचार्य, प्रो अमरेश चौधरी और प्रो कमल किशोर ने किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने शिमलडीह के ग्रामीणों को बाल श्रम और बाल विवाह आदि के प्रति जागरूक किया। बाल श्रम विषय पर आकांक्षा झा, असफ, पूजा, शिवानी और संजीत कुमार ने अपने विचार रखे। बाल विवाह विषय पर चांदनी, सोमिता, पूजा, पंकज वर्मा ने अपनी बात कही। छात्र-छात्राओं ने बताया कि जहां भी बाल श्रम होता दिखे, इसकी सूचना तत्काल फोन नंबर 1098 पर दी जाए। यह चाइल्डलाइन का नंबर है, जिसके माध्यम से बच्चों को सुरक्षा दी जाती है।

खबरें और भी हैं...