धनबाद|आजाद नगरकी रहने वाली रूबैदा खातून ने अपने पति पर घर में घुस कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। रूबैदा का आरोप है कि आसनसोल के रहने वाले जुम्मन उर्फ एहसान उर्फ कटला आजाद नगर आया था और घर में घुस कर मारपीट की। महिला की शिकायत पर भूली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।