टीबी पीड़िता को इलाज के लिए भेजा वेल्लोर
धनबाद |झारखंड श्रमिकसंघ के जिलाध्यक्ष सह नगर कांग्रेस अध्यक्ष बैभव सिन्हा ने टीबी से पीड़ित कविता कुमारी को बुधवार को बेहतर इलाज के लिए वेल्लोर भिजवाया। उन्होंने बुधवार को धनबाद स्टेशन पहुंचकर कविता, उनकी मां कौशल्या देवी और जीजा भूषण रजक को एलेप्पी एक्सप्रेस के आरक्षित श्रेणी का टिकट, रास्ते के लिए खाने-पीने का सामान और इलाज के लिए कुछ रुपए सौंपे। कविता के पिता वासुदेव रजक बीसीसीएल में थे। दिसंबर 2003 में सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। 12 साल बाद भी बीसीसीएल ने उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया और किसी को नौकरी।