पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

23 मेधावियों को किया गया सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलास्कूल धनबाद में बुधवार को प्रतिभा सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डीईओ डीडी राय और विशिष्ट अतिथि वैज्ञानिक डॉ केके शर्मा उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके साथ ही वर्ग 10वीं के छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को डीईओ ने प्रतिक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्य उद्देश्वरी पोद्दार और भूतपूर्व प्राचार्य मुनेश्वर राम ने छात्र-छात्राओं को कर्मपथ पर प्रगतिशील रहते हुए आगे बढ़ते रहने की अपील की। मंच संचालन शिक्षक संजय कुमार ने किया। समारोह में शिक्षक रामानंद यादव, कुमारी रजनी आदि उपस्थित थे।

इन्हें किया गया सम्मानित

कुंदनकुमार चौरसिया को बेस्ट कैडेट (एनसीसी), बासु कुमार सर्राफ (वुशु), अनिकेत कुमार (निबंध), शुभम कुमार सिंह (निबंध), सुजीत मुर्मू (निबंध), आकाश कुमार रजक (निबंध), अंकित कुमार एवं अनुज कुमार (विज्ञान प्रदर्शनी), सुजीत मुर्मू (विज्ञान प्रदर्शनी), आनंद साव एवं आदेश कुमार (विज्ञान प्रदर्शनी), अनिकेत कुमार (10वीं परीक्षा 2015), संजय कुमार (10वीं परीक्षा 2015), शुभम कुमार जायसवाल (10वीं परीक्षा 2015), शुभम कुमार सिंह (10वीं निबंध), अंकित कुमार (10वीं निबंध), आकाश कुमार रजक (10वीं निबंध), सन्नी कुमार शर्मा (9वीं निबंध), राज कुमार हाड़ी (9वीं निबंध), आनंद साव (9वीं निबंध), रवि राज (10वीं पेंटिंग), अमित पांडेय (10वीं पेंटिंग), सुजीत मुर्मू (10वीं पेंटिंग), राज कुमार हाड़ी (9वीं पेंटिंग), सन्नी शर्मा (9वीं पेंटिंग), राजीव कुमार (9वीं पेंटिंग) के लिए सम्मानित किया गया।

छात्र को प्रशस्ति पत्र सौंपते डॉ केके शर्मा हौसला अफजाई करते डीईओ डीडी राय।

खबरें और भी हैं...