कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त
थापरनगर |निरसा थाना क्षेत्र के वासदेवपुर कैंप स्थित भुइयाधौड़ा के पास से बुधवार की सुबह धनबाद एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा व्दारा गठित स्पेशल टीम ने मिट्टी मिश्रित कोयला लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। ट्रैक्टर का चालक पुलिस को देखते ही फरार हो गया। वहीं स्पेशल टीम ने कोयला लदे ट्रैक्टर को जब्त कर निरसा थाना के हवाले कर दिया।