निरसा | निरसाचौक एनएच-2 पर गुरुवार की अहले सुबह धनबाद से मैथन की अोर जा रहे एलपी ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से रहे एक अन्य ट्रक जा टकराया, जिससे ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि चालक को हल्की चोट आई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है।