पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपराधियों पर नजर रखेगी दोनों राज्यों की पुलिस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैथनडैम स्थित मजूमदार निवास में गुरुवार की दोपहर झारखंड एवं बंगाल राज्य के पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में बंगाल में होने वाले चुनाव एवं अन्तरराज्जीय गिरोह पर चर्चा हुई। घंटों चली इस बैठक के बाद बंगाल के सीपी सिद्वीनाथ गुप्ता ने बताया कि बंगाल में चुनाव होने वाले हैं। इसमें दोनों राज्यों की पुलिस ने एक-दूसरे का सहयोग कर चुनाव शांतिपूर्वक कराने का निर्णय लिया गया है। साथ ही चुनाव के दिनों में बंगाल से झारखंड एवं झारखंड से बंगाल में आने जाने वाली गाड़ियों पर नजर रखकर उसकी जांच करने का निर्णय लिया गया। वहीं ऐसे अपराधी जो एक राज्य में कोई भी घटना को अंजाम देकर दूसरे राज्य में अपना ठिकाना बना लेते हैं उन सभी अपराधियों पर भी नजर रखने पर चर्चा की गई।

बैठक में आसानसोल-दुर्गापुर पुलिस के सीपी सिद्वीनाथ गुप्ता, डीसीपी अरिविन्दों दतों चौधरी, एडीसीपी विश्वजीत महतो और धनबाद जिला से धनबाद के एसएस पी सुरेंद्र कुमार झा, निरसा इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह, मैथन थाना प्रभारी एमपी रंजन सहित विभिन्न थानाें के थाना प्रभारी भी उपस्थित थे।

मैथन में आयोजित बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारी।

खबरें और भी हैं...