राजापुर की सात नंबर बस्ती के पुनर्वास का मामला उलझा
भगतडीह | राजापुरपरियोजना की सात नंबर बस्ती के विस्थापन का मामला अधर मंे लटकता दिख रहा है। इस बात का संकेत गुरुवार को मिला है। भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल उक्त बस्ती के विस्थापन को लेकर धनबाद स्थित जेरेडा कार्यालय गया था। जहां पर खुलासा हुआ कि बस्ती के मात्र 33 लोगों की सूची उन्हें प्राप्त हुई है।