पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उपस्थिति के आधार पर मिलेगा अनुदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद|वित्त रहितइंटर कॉलेज और माध्यमिक विद्यालयों को अब नामांकित छात्र-छात्राओं के आधार पर नहीं बल्कि उपस्थिति के आधार पर अनुदान दिया जाएगा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव आराधना पटनायक ने राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त, डीईओ और आरडीडीई को पत्र लिख कर अपने-अपने क्षेत्राधीन इंटर कॉलेज और माध्यमिक विद्यालयों की लगातार तीन दिनों तक उपस्थिति का जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। जारी निर्देश के अनुसार इंटर कॉलेज और माध्यमिक विद्यालयों को अनुदान का निर्धारण उपस्थिति के आधार पर ही किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...