पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीसीसीएल मिला को राष्ट्रीय अवार्ड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीसीसीएलको फोरम ऑफ वीमेन इन पब्लिक सेक्टर की ओर से चेन्नई में शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रीय समारोह को मिनी र| श्रेणी में “स्पेशल ज्यूरी फॉर बेस्ट इंटरप्राइज अवार्ड” से सम्मानित किया गया। बीसीसीएल को अपने संगठन में महिलाओं के समग्र विकास के लिए प्रशंसनीय कार्य किए जाने के कारण इस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

बीसीसीएल की ओर से टीपी शॉ उपमहाप्रबंधक (पीएफ पेंशन), मीता चौधरी वरीय प्रबंधक (सिविल), प्रेमी टोप्पो उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ग्रहण किया। अवार्ड राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमार मंगला द्वारा दी गई। चेन्नई में वीमेन इन पब्लिक सेक्टर 11 और 12 फरवरी को 26 वां वार्षिक अधिवेशन “पब्लिक सेक्टर इकाइयों में महिलाओं के कौशल विकास पर समग्र दृष्टिकोण” विषय पर आयोजित किया गया है। वर्तमान में फोरम ऑफ वीमेन इन पब्लिक सेक्टर के देश भर में 81 पीएसयू आजीवन सदस्य हैं। बीसीसीएल परिवार ने यह अवार्ड प्राप्त होने पर प्रसन्नता जाहिर की है।

पुरस्कार ग्रहण करतीं बीसीसीएल की अधिकारी।

खबरें और भी हैं...