पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

18 को होगा नवनिर्मित श्याम दरबार का उद्‌घाटन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद| पुरानाबाजार रतन जी रोड स्थित नवनिर्मित श्याम बाबा का दरबार और सत्संग भवन का उद्‌घाटन 18 फरवरी को भव्य निसान शोभा यात्रा के साथ किया जाएगा। उद्‌घाटन के साथ दो दिवसीय श्याम महोत्सव भी आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को श्याम कीर्तन मंडल के अध्यक्ष मुरारी लाल कटेसरिया ने मीडिया को दी। इस दरबार की स्थापना वर्ष 1969 में श्याम भक्त बजरंग लाल गोयल ने की थी। दरबार के बहुत पुराना होने और स्थान की कमी को देखते हुए उसी स्थान पर एक भव्य दरबार का निर्माण किया गया है। भू तल पर सत्संग भवन है और ऊपर श्याम बाबा का दरबार बना है।

खबरें और भी हैं...