एनएसआईसी सेंटर की शुरुआत
धनबाद | आॅनराईजएकेडमी धनबाद में गुरुवार को राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) ट्रेनिंग सह इन्कयूबेशन केन्द्र शुरू किया गया। वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन का एक नया प्रशिक्षण सह सूचना केन्द्र का उद्घाटन झरिया विधायक संजीव सिंह किया। इस अवसर पर आॅनराईज एकेडमी के निदेशक संदीप पोद्दार उपस्थित थे। कार्यक्रम में 127 लोगों ने भाग लेकर राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एमएसएमई, मंत्रालय, भारत सरकार) की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड, भारत सरकार के स्किल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत पीपीपी मोड में ट्रेनिंग सह इन्कयूबेशन केन्द्र, आॅनराईज एकेडमी के साथ मिलकर संचालित करेगी। राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) जो एक आईएसओ प्रमाणित संस्था है। संदीप पोद्दार ने बताया कि इस प्रशिक्षण केन्द्र से युवाओं को बहुत ही लाभ मिलेगा।
सेंटर के उद्घाटन के मौके पर विधायक संजीव सिंह का स्वागत करते निदेशक।