हिंदी अनुवाद प्रतियोगिता हुई
धनबाद¿ बीसीसीएलराजभाषा पखवारा के दौरान मंगलवार को हिंदी भाषियों के लिए हिंदी टिप्पण, प्रारूप, अनुवाद निबंध प्रतियोगिता काेयला भवन में आयोजित की गई। प्रतियोगिता से पहले प्रतिष्ठित हिंदी साहित्यकार सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ को श्रद्धांजलि दी गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपमहाप्रबंधक केके सिंह द्वारा किया गया। केके सिंह ने अज्ञेय के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों को अपने कार्यों में हिंदी का शत- प्रतिशत प्रयोग करने का आहवान किया। मौके पर करीब 35 प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता की। इस दौरान महाप्रबंधक सोलोमन कुदादा, उप प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा, सहायक प्रबंधक उदयवीर सिंह श्याम नारायण सिंह आदि मौजूद थे।