फॉब्ला : प्रदेश तदर्थ कमेटी गठित
धनबाद¿ फारवर्डब्लॉक ने झारखंड में संगठन की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए 9 सदस्यीय तदर्थ कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी सदस्यता अभियान चलाएगी और आगागी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों का आकलन करेगी। पूर्व मंत्री अपर्णा सेनगुप्ता को कमेटी का संयोजक बनाया गया है। मंगलवार को पार्टी के पूर्व सांसद वीर सिंह महतो, हाफिज आलम सेनानी ने सर्किट हाउस में मीडिया को यह जानकारी दी। सेनानी ने बताया कि केंद्रीय कमेटी ने तीन पदाधिकारियों को झारखंड भेजा है, जिसमें पूर्व सांसद डॉ वरुण मुखर्जी भी शामिल हैं। कमेटी में मोफिज साहिल, अरुण मंडल, सोम मरांडी, सोमनाथ मुखर्जी, संध्या कर्मकार, विश्वजीत बाउरी, रामेश्वर राम कुशवाहा अजीत सेनगुप्ता शामिल हैं।