पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फेस्टिवसीजन का लो

फेस्टिवसीजन का लो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसी भी काम में टारगेट सेट करने से उस काम को सही ढंग से करना आसान हो जाता है। बजटिंग के मामले में भी यह बात लागू होती है। ज्यादातर लोग देखा-देखी शॉपिंग करने के आदि होते हैं। फैशन और बाजार ट्रेंड के नाम पर महंगी खरीदारी कर बैठते हैं। अगर आप भी दूसरों की राय को अहमियत देते हैं, तो अपनी इस आदत पर दोबारा सोचिए। जरूरी नहीं है कि फैशन ट्रेंड पर आधारित जो आउटफिट आपके फ्रेंड पर सूट करता हो, वह आप पर भी करे। या जिस तरह के होम अप्लाएंस आपके किसी रिश्तेदार ने खरीदा हो, उसकी जरूरत आपको भी हो ही। ऐसे में अपन
फेस्टिवसीजन का लोगों का पूरे साल इंतजार रहता है। इस दौरान खूब सारी शॉपिंग करने का मन होता है। कुछ दिनों में दुर्गा पूजा के साथ फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो जाएगी। इसके साथ ही शुरू हो जाएगा शॉपिंग का सिलसिला। फेस्टिव सीजन के दौरान लोग होम अप्लाएंस से लेकर कपड़े, ज्वेलरी और एक्सेसरीज तक की खरीदारी करते हैं। ऐसे में अक्सर ऐसी चीजें खरीद लेते हैं, जिनकी हमें जरूरत नहीं होती है। गैरजरूरी चीजों की शॉपिंग से हमें काफी गिल्ट होने लगता है। ऐसे में त्योहार का आनंद तो उठाएं, लेकिन शॉपिंग के दौरान कुछ बातों का ख्याल रखें। यूं भी बजट में की गई शाॅपिंग से आप सिर्फ तनाव से बचेंगे, बल्कि त्योहार का भी पूरा आनंद उठा पाएंगे।

शॉपिंग करते समय संयम रखना काफी जरूरी है। संयम के साथ की गई खरीदारी आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगी। फेस्टिवल के दौरान आप स्मार्ट शॉपर बनें और सबसे पहले बजट बनाएं। बजट बना कर चलने से जहां आप अपनी मनपंसद चीजों की खरीदारी करते हैं, वहीं गैरजरूरी चीजों को खरीदने से बचते भी हैं। जोश में अधिक खरीदारी करने से ऐसा हो कि किसी खास जरूरत को पूरा करने के लिए आपके पास पैसे हों। फेस्टिवल की खरीदारी करने से पूर्व अपना बजट तैयार कर लें। साथ ही इसे चेक भी करते रहें। इससे फिजूल खर्ची होने का डर कम होता है। साथ ही आप अपने रेगुलर सेविंग्स को भी बनाए रख सकते हैं।

{पैसा बचाने के लिए बल्क में शॉपिंग करें, बल्कि उसकी जरूरत के हिसाब से ही शॉपिंग करें।

{हमेशा शॉपिंग लिस्ट अपने साथ रखें। अगर लिस्ट नहीं होगी, तो हो सकता है कि आप एक्सट्रा शॉपिंग कर अपना पैसा वेस्ट कर दें।

{ अपनी लिस्ट को सामान से रफली टैली कर लें। सामान पर लिखी कीमत को राउंड फिगर में जोड़ लें।

{अपनी लिस्ट को फ्रिज या किसी ऐसी जगह चिपका कर रखें कि खत्म होने वाली चीजों को तुरंत नोट डाउन कर सकें।

बनें स्मार्ट शॉपर

फेस्टिव सीजन शुरू होते ही विभिन्न किस्म के ऑफरों की बहार जाती है। ऐसे में अपनी किसी शॉपिंग को लेकर जल्दबाजी करें। बाजार में विभिन्न दुकानों की ओर से दिए जानेवाले ऑफरों की जानकारी रखें। इन दुकानों में आपको कई तरह के ऑफर मिल सकते हैं, जिससे आपके पैसे तो बचेंगे ही, साथ ही आप अच्छी खरीदारी भी कर पाएंगे। अगर समय हो, तो पहले विंडो शॉपिंग कर लें। शहर की विभिन्न दुकानों में चीजों की वेरायटी और मूल्यों को जांच लें।