बंधु तिर्की की टिप्पणी का विरोध
धनबाद ¿ मारवाड़ीमहिलाओं के खिलाफ विधायक बंधु तिर्की की टिप्पणी की मारवाड़ी युवा मंच ने कड़ी निंदा की है। गुरुवार को पुराना बाजार स्थित मंच भवन में सदस्यों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि झारखंड को कौन लूट रहे हैं, बताने की जरूरत नहीं है। बाहरी- भीतरी का कार्ड खेल ऐसे नेता सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। बैठक में नंदकिशोर अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, विकास झंझारिया, पवन सोनी, प्रकाश सुरोलिया, किरण रिटोलिया, लक्ष्मी सांवड़िया, रेखा राही, सीमा अग्रवाल मौजूद थे।