- Hindi News
- खुदाई में मिले मुगलकाल के 100 सिक्के, 38 जब्त
खुदाई में मिले मुगलकाल के 100 सिक्के, 38 जब्त
धनबादथाना क्षेत्र के बारामुड़ी में प्रेम गोप की जमीन की बुनियाद कटाई के दौरान एक बर्तन में मुगलकाल के चांदी के 100 सिक्के मिले। बुनियाद की कटाई करने वाले दो मजदूर सिक्कों को इलाके के लोगों काे बेचने लगे। दो दिन बाद जमीन मालिक को भनक लगी, तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों के घर में छापेमारी कर 38 सिक्के जब्त किए। दोनों मजदूर फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
म्यूजियम में सजा कर रखे जाते हैं सिक्के
^ऐसेसिक्के म्यूजियम में सजा कर रखे जाते हैं। ये धरोहर हैं। इसकी कीमत लगाना मुश्किल है। सिक्का वर्ष 1706 के आसपास का होगा। उस वक्त डालटनगंज में टकसाल था। जहां से ऊंट से सिक्के जाते थे। कोलकाता से दिल्ली का रास्ता था। इसका जिक्र इतिहास में है। धनबाद का जिक्र नहीं है। मानभूम का जिक्र है। धनबाद में सिक्के कैसे पहुंचे, यह पता लगाना काफी मुश्किल है। आने-जाने के दौरान सिक्काें से भरा बर्तन गिर गया होगा, जो ऊपरी सतह भरने के बाद मिट्टी में दब गया। यह सिक्का पुरातत्व विभाग के अधीन आएगा। -डॉडी कुमार, पीकेराय कॉलेज, इतिहास के विभागाध्यक्ष
ट्रेजरीमें रखे गए हैं, पुरातत्व विभाग के हवाले किए जाएंगे
^फिलहालसिक्कों को ट्रेजरी में रखा गया है। इस संबंध में पुरातत्व विभाग, रांची को लिखा गया है। रांची से विभाग के पदाधिकारी आएंगे और वे ही इनकी जांच कर ले जाएंगे। सिक्के पुरातत्व विभाग के जिम्मे रहेंगे। यह राष्ट्रीय संपत्ति है। इस संबंध में धनबाद थाने में सिक्का जब्त करने की इंट्री की गई है। दुमका में भी बुनियाद की खुदाई के दौरान करीब 100 सिक्के मिले थे। सिक्काें में फारसी में कुछ लिखा हुआ है। कीमत आंकना मुश्किल है, लाखों में भी हो सकती है। -हेमंतटोप्पो, एसपी
लोगों का कहना है कि जमीन में आैर भी सिक्के मिलने की उम्मीद है। हालांकि दो दिनों से काम बंद है। बिल्डर ने काम को रोक दिया है। पुलिस का कहना है कि आगे की खुदाई पुलिस की मौजूदगी में होगी। ताकि सिक्का मिलने पर उसे जब्त किया जा सके। विश्वकर्मा पूजा के दिन आसपास लोगों का दिन भर जमावड़ा लगा था। दूसरे दिन में सुबह से शाम तक लोग सिक्के खोजते रहे।
जमीन में और सिक्के मिलने की उम्मीद
38 सिक्के जब्त किए जाने के बाद पुलिस दल चुपके से कई टुकड़ियों में बारी-बारी से बारामुड़ी पहुंचा, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी और सिक्के नहीं मिले।