पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांधी जयंती पर रेलवे का स्वच्छता अभियान

गांधी जयंती पर रेलवे का स्वच्छता अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद¿ गांधीजयंती पर दो अक्टूबर को रेलवे विशेष स्वच्छता अभियान चलाएगी। यह अभियान प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के निमित्त चलाया जाना है। इस अभियान के दौरान पूर्व मध्य रेल के सभी पांचों रेल मंडल दानापुर, मुगलसराय, धनबाद, सोनपुर एवं समस्तीपुर सहित सभी पांचों मंडलों के स्टेशनों, ट्रेनों, रेलवे ट्रैक और रेलवे काॅलोनी में चलाया जाएगा। अभियान में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी श्रमदान करेंगे, ताकि लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता आए। रेलवे अपने इस अभियान में एनजीओ, एनसीसी, स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी अध्यापक, स्काउट एंड गाइड, रेलवे महिला कल्याण संगठन, रेलवे यूनियन एवं एसोसिएशन के सदस्यों को भी शामिल करने का प्रयास करेगी।





, ताकि इस अभियान को व्यापक रूप देते हुए स्वच्छता के महत्व को ज्यादा-से-ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके। निगरानी के लिए मुख्यालय एवं मंडलों में लगभग 300 अधिकारियों की टीम गठित की गई है। यह टीम रेलकर्मियों के साथ पूर्व मध्य रेल के 243 स्टेशनों पर श्रमदान करते हुए विशेष स्वच्छता अभियान का नेतृत्व करेगी। इसके अलावा 45 कार्यस्थल तथा 96 रेलवे काॅलोनियों में भी इस टीम के सदस्य श्रमदान करते हुए विशेष स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे।