पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेआरएम की टीम 60 स्कूलों की करेगी जांच

जेआरएम की टीम 60 स्कूलों की करेगी जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | सर्वशिक्षाअभियान के तहत जिले के स्कूलों में हुए कार्यों की जांच करने 10 अक्टूबर को ज्वाइंट रिव्यू मिशन (जेआरएम) की टीम धनबाद पहुंचेगी। वह 60 स्कूलों में जांच करेगी। जिला शिक्षा अभियान ने जांच का रोड मैप तैयार कर लिया है। टीम स्कूलों की आधारभूत संरचना, पठन-पाठन की स्थिति और शिक्षकों का प्रशिक्षण समेत कई अन्य पहलुओं की जांच करेगी। इधर, जेआरएम की जांच के मद्देनजर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने धनबाद और बोकारो के स्कूलों को सजाना-संवारना शुरू कर दिया है। परिषद की टीम हर दिन निरीक्षण और रिव्यू कर रही है।

तेलमच्चोमध्य विद्यालय से शुरू होगी जांच

जेआरएमकी टीम 10 अक्टूबर को सुबह 10 बजे जांच की शुरुआत तेलमच्चो मध्य विद्यालय से करेगी। इसके बाद टीम कतरास के पंचगढ़ी में पांच स्कूलों की जांच करेगी। वहां से वह लोआडीह उत्क्रमित उच्च विद्यालय पहुंचेगी। इसके बाद टीम सर्किट हाउस में डीसी के साथ बैठक कर जिले में शिक्षा की स्थिति पर बनाया गया पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन देखेगी। 11 अक्टूबर को टीम कोलाकुसमा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बीआरसी और सीआरसी तथा गोविंदपुर और निरसा के दर्जनों विद्यालयों की जांच करेगी।

क्या है ज्वाइंट रिव्यू मिशन

ज्वाइंट रिव्यू मिशन (जेआरएम) भारत सरकार की एक कमेटी है, जो पिछले 12 वर्षों में सर्वशिक्षा के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा करेगी। टीम की रिपोर्ट पर ही भारत सरकार की ओर से आने वाले दिनों में सर्वशिक्षा अभियान की योजनाएं तैयार की जाएंगी। टीम में यूनिसेफ, विश्व बैंक, यूरोपीयन देशों के सदस्य और भारत सरकार के मानव संसाधन विकास विभाग के सदस्य शामिल होंगे।