पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब शिक्षा विभाग में भी होगा वाट्सएप पर संवाद

अब शिक्षा विभाग में भी होगा वाट्सएप पर संवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबशिक्षा विभाग में अब वाट्सएप पर संवाद होगा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से विभाग के सभी पदाधिकारियों को वाट्सएप से जुड़ने का निर्देश दिया गया है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने राज्य के सभी डीएसई को वाट्सएप से जुड़ने का निर्देश जारी कर दिया है। निर्देश में कहा गया है कि विभाग की ओर से त्वरित सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए वाट्सएप का इस्तेमाल किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए राज्य के सभी पदाधिकारी अपने मोबाइल में इस एप को डाउनलोड करते हुए संवाद कर सकते हैं।

झारखंड शिक्षा परियोजना राज्यभर के डीएसई को मीटिंग, रिपोर्ट समेत अन्य तरह का संवाद वाट्सएप पर ही देगी। सर्वशिक्षा अभियान के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा भी वाट्सएप पर ही होगी।

अब एप के जरिए ही डीएसई को मिलेगा विभागीय निर्देश

^विभाग से वाट्सएप डाउनलोड करने का निर्देश मिला है। विभागीय निर्देश का आदान-प्रदान वाट्सएप पर ही होगा। इस निर्देश को जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों पर भी लागू किया जा रहा है। - बांकेबिहारी सिंह, डीएसई,धनबाद