दो को खुले रहेंगे सभी स्कूल
धनबाद¿ भारतसरकार की ओर से देश भर के विद्यालयों में 25 सितंबर से 21 अक्टूबर के बीच स्वच्छता अभियान चलाया जाना है। इसके लिए देश के सभी राज्यों में अलग-अलग निर्देश जारी किया गया है। मानव संसाधन विकास विभाग झारखंड सरकार की ओर से भी इस दौरान स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। 2 अक्टूबर को राज्य भर के विद्यालयों को खोलने और स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इस दिन विद्यालयों को सिर्फ सफाई के उद्देश्य से खोला जाएगा। दो घंटे के लिए ही विद्यालय खोले जाएंगे।
डीएसई बांके बिहारी सिंह ने बताया कि 25 सितंबर से 21 अक्टूबर के बीच चलने वाले इस अभियान के तहत स्कूलों की छुट्टियां प्रभावित नहीं होंगी।