बोनस के पैसे से बाजार गुलजार
बीसीसीएल,डीवीसी और टिस्को के बोनस ने शहर के बाजारों को गुलजार कर दिया है। बाजार की रौनक बढ़ गई है।
हर दिन काफी संख्या में लोग पूजा की खरीदारी करने बाजार में पहुंच रहे है। सोमवार को भी सामान्य दिनों के अपेक्षा 30 प्रतिशत अधिक चहल-पहल रही। कपड़े जूते की दुकानों में सबसे अधिक भीड़ रही। कारोबारियों की माने तो पूजा के दौरान बाजार बूम रहेगा। ग्राहकों के उत्साह से कारोबारी भी खुश है। हर दिन एक से डेढ़ करोड़ का कारोबार हो रहा है। शहर के बैंकमोड़, हीरापुर, सरायढ़ेला में पूजा की रौनक साफ नजर रहा है। मॉल और कपड़े के शोरूम में काफी चहल- पहल है। बाजार की रौनक ने एडीएम को भी व्यस्त कर दिया है। सुबह होते ही एटीएम में लाइन लगनी शुरू हो जा रही है।
बाजारमें छूट और ऑफरों की बरसात
ग्राहकोंको लुभाने के लिए बाजार ने पूरी तैयारी की है। कपड़ा से लेकर जूता तक में ऑफर की बरसात है। कारोबारी अपनी सुविधा के अनुसार ग्राहकों को ऑफर का लाभ दे रहे हैं। मोबाइल कंपनियों ने भी खास ऑफर लाने की बात कही है। अगले चार दिनों पर कारोबारियों की खास नजर है।