महावीर रेजीडेंसी का हुआ भूमि पूजन
धनबाद। मटकुरियाजैन मंदिर के समीप बनने वाले महावीर रेसीडेंसी का भूमि पूजन सोमवार को किया गया। दो अलग-अलग ब्लॉक में बनने वाले इस अपार्टमेंट में कुल 77 फ्लैट्स होंगे। दोनों ब्लॉक के बीच 60 फीसदी हिस्सा ओपन रहेगा, जहां गार्डेन बनाया जाएगा। इसका निर्माण अडबिक डेवलपमेंट की ओर से किया जा रहा है। कंपनी के प्रोजेक्ट हेड अभिषेक लोहिया ने बताया कि 12 अक्टूबर को प्रोजेक्ट लांच किया जाएगा, जिसकी तैयारी कर ली गई है। कंपनी का ऑफिस मटकुरिया में खोला गया है। भूमि पूजन के मौके पर कंपनी के चेयरमैन रवींद्र मोदी, सीईओ अरुण झुनझुनवाला, नारायण प्रसाद जालान, महेश नारायण सिंह,राहुल मोदी, विकास मोदी, रोहित मोदी और केशव अग्रवाल उपस्थित थे।