डीबी स्टार. धनबाद .
समिति : श्रीश्रीमनईटांड़ दुर्गा पूजा कमेटी, प्राणजीवन रोड
बजट: 3लाख रुपए
स्थापना: 1958
शिल्पीकार: विकासप्रसाद, ब्रज किशोर राय, मनीष वर्णवाल, अक्षय कुमार कला संगम के अन्य सदस्य
अध्यक्ष: राजीवकुमार साव
सचिव: अशोकसिंह
संयुक्तसचिव : दिनेशकुशवाहा, रजनीश साव
कोषाध्यक्ष: भारतेशसपारिया, अजय कुमार, संजय साव
सक्रियसदस्य : साहिल,अक्षय, अभय, अनिकेत, चिराग, अमन, रौनक, हार्दिक
डीबी स्टार. धनबाद . लगातार56 वर्षों से मां दुर्गा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा बनाने का गौरव प्राप्त करने वाली संस्था कला संगम ने इस वर्ष भी अद्भुत प्रतिमा बनाई है। 51 किलो सोयाबीन से बनाई गई प्रतिमा अद्भुत है। श्रीश्री मनईटांड़ दुर्गा पूजा समिति, प्राण जीवन रोड में कला संगम द्वारा सोयाबीन से बनी प्रतिमा को इस वर्ष स्थापित की गई। 3 लाख रुपए की लागत से हो रही पूजा का मुख्य आकर्षण सोयाबीन से बनी मां की प्रतिमा होगी। पिछले वर्ष भी कला संगम द्वारा मोती से बनाई गई मां दुर्गा की प्रतिमा की हर जगह सराहना मिली थी। समिति के सदस्यों का मूर्ति निर्माण के दौरान संयम, कारीगरी उत्साह देखते ही बन रहा है। समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा में श्रद्घालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पंडाल में विद्युत-सज्जा लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगी। असमाजिक तत्वों की हरकतों पर निगाह रखने के लिए समिति की सुरक्षा दस्ता सक्रिय रहेगा।
51 किलो सोयाबीन से बनाई मां की प्रतिमा