पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धूप में पसीना, रात से ठिठुरन गायब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | धनबादसे ठंड विदा होने को है। गुरुवार को दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। दिन चढ़ने के साथ धूप में तपिश बढ़ती गई। हवा से ठंडक गायब रही। धूप में पसीना भी निकला। गर्म कपड़े पहनना मुश्किल हो गया। हालांकि शाम ढलते ही हवा में थोड़ी ठंडक घुली, लेकिन सिहरन जैसा कुछ महसूस नहीं हुआ। रात में भी कनकनी नहीं रही। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। बसंत पंचमी के बाद ठंड की विदाई शुरू हो जाती है। पारा 30 डिग्री पर पहुंचना इसी का संकेत है। अगले 10 दिनों में शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

खबरें और भी हैं...