पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीसीसीएल-ग्रामीणों में नहीं बनी सहमति

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | बीसीसीएलके मुनीडीह में बनने वाले नए इंदु प्रोजेक्ट को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन और ग्रामीण इलाकों के बीच हुई वार्ता विफल हो गई है। ग्रामीणों की मांग थी कि जिस नीति के तहत अभी तक जमीन के बदले नौकरी और मुआवजा मिला है, उसी तर्ज पर इस प्रोजेक्ट में भी ग्रामीणों को मुआवजा दिया जाए। ग्रामीणों के मुताबिक अभी तक 1 एकड़ 30 डिसमिल जमीन देने वाले ग्रामीण को नौकरी मिल रही थी। लेकिन बीसीसीएल अब 2 एकड़ भूमि के बदले नौकरी देने की बात कह रही है। इन्हीं मुद्दों पर ग्रामीण और बीसीसीएल के बीच वार्ता सफल नहीं हुई। दो दिनों के बाद फिर से वार्ता होने की उम्मीद जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...