एसएसएलएनटी कॉलेज में 15 से 29 तक कक्षाएं स्थगित
धनबाद | एसएसएलएनटीमहिला कॉलेज प्रशासन की ओर से 16 फरवरी से शुरू हो रही मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं को देखते हुए 15 से 29 फरवरी के बीच कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। कॉलेज प्रशासन के अनुसार 16 से 29 फरवरी तक पहली पाली में मैट्रिक और दूसरे पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित की गई हैं। कॉलेज की प्रोफेसर इंचार्ज डॉ नजमा कलीम ने बताया कि 29 फरवरी के बाद एक पाली में कक्षाएं और दूसरे पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी।