परीक्षाओं में कदाचार रोकने के लिए जैमर की इजाजत
यूजीसी ने विवि के लिए जारी की गाइडलाइन
एजुकेशनरिपोर्टर | धनबाद
विश्वविद्यालयोंऔर कॉलेजों में होने वाली परीक्षाओं में कदाचार को रोकने के लिए जैमर लगाया जा सकता है। यूजीसी ने इस संबंध में गाइडलाइन जारी की है। यूजीसी ने कहा है कि भारत सरकार की नई जैमर पॉलिसी में परीक्षा के दौरान जैमर लगाने इजाजत दी गई है, ताकि मोबाइल समेत अन्य उपकरणों की मदद से होने वाले कदाचार को रोका जा सके। यूजीसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जैमर के इस्तेमाल के लिए सरकार की ओर से तय किए गए मापदंडों को पूरा करना भी जरूरी है। साथ ही जैमर लगाने से पहले सरकार के कैबिनेट सचिवालय के सुरक्षा सचिव से अनुमति भी लेनी होगी।