पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोयलानगरस्थित डीएवी स्कूल के सभागार में गुरुवार को अवंतिका संस्था ने नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें रानी मुखर्जी, अश्विनी श्वेता सिंह, सम्राट बोस, मेहनर अहसान, अनामिका वर्णन, श्रीजोयी घोष, श्रेया चटर्जी, मेघा मजूमदार, श्रुति चंद्रा, नैंसी चौधरी आदि ने अपनी बेहतरीन नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मुग्ध कर दिया। उन सभी को प्रमाण पत्र सौंपे गए। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्‌घाटन करते हुए मेजबान स्कूल के प्राचार्य डॉ केसी श्रीवास्तव ने कहा कि हर बच्चे में कोई-न-कोई प्रतिभा छिपी रहती है और कला में भी उसकी रुचि होती है। उसके लिए मंच मिलना जरूरी है। शिक्षण संस्थाओं में समय-समय पर ऐसे आयोजन होने चाहिए। मौके पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य केबी भार्गव, अवंतिका के डॉ आनंद अग्रवाल, केएस चौहान आदि भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...