जोड़ाफाटक में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच 14 को
धनबाद | अखिलभारतीय मारवाड़ी युवा मंच का कोयलांचल मंडल (घ) 14 फरवरी को जोड़ाफाटक रोड स्थित झारखंड डायबिटिक एवं नेत्र चिकित्सा केंद्र में नि:शुल्क जांच शिविर लगाएगा। इसमें मधुमेह, ब्लड प्रेशर, नेत्र, दंत, ह्रदय, किडनी, कॉलेस्ट्रॉल, थायराॅइड, फेफड़ा, नस, मोटापा आदि की जांच डॉ अजय पटवारी, डॉ सीमा पटवारी और कोठारी मेडिकल सेंटर के डॉक्टरों की टीम करेगी। यह जानकारी गुरुवार को जांच शिविर के संयोजक रोहित सरावगी ने दी। मौके पर मंच के धनबाद शाखा अध्यक्ष विकास झांझरिया, पूनम अग्रवाल, बिनोद अग्रवाल, अजय तायल, अनिल सिंघल, आनंद खंडेलवाल, सुनील चौधरी, अमित मित्तल, कमल खेड़िया, जीतेंद्र अग्रवाल, रुद्र गढ़यान आदि मौजूद थे।