टीचर अलर्ट- नवनियुक्त शिक्षकों की पोस्टिंग अब 16, 17 और 18 को
धनबाद| जिलाशिक्षा विभाग ने नवनियुक्ति शिक्षकों की पोस्टिंग के लिए पूर्व घोषित तिथियों में आंशिक परिवर्तन किया है। जिला शिक्षा विभाग के अनुसार अब नवनियुक्त शिक्षकों का पदस्थापन 16, 17 और 18 फरवरी को मध्य विद्यालय भिश्तीपाड़ा में किया जाएगा। इससे पहले इसके लिए 15, 16 और 17 फरवरी की तिथि निर्धारित थी।