पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएम ने डीसी को दी जल संचय करने की सलाह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद| घटतेजल स्रोत पर चिंता जताते हुए सीएम रघुवर दास ने धनबाद के डीसी केएन झा को जल संचय करने का निर्देश दिया है। उन्होंने तालाब, कुआं खुदवाने और बागवानी बढ़ाने की सलाह दी। रांची में मंगलवार काे विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के लिए आयोजित बैठक में सीएम ने यह निर्देश दिया। बैठक में कई जिलों के डीसी शामिल हुए। उन्हें बताया गया कि राज्य में जल स्रोत 15-18 फीट नीचे चला गया है। अगर स्थिति नहीं सुधरी, तो आनेवाले दिनों में भारी जलसंकट हो सकता है। इसे देखते हुए ही सभी जिलों में वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखने का निर्देश भी सीएम ने डीसी को दिया। योजना बनाओ अभियान के तहत टोलों में हो रही बैठकों में भी लोगों को जलस्रोतों के बारे में जानकारी देने की सलाह सीएम रघुवर दास ने दी।

खबरें और भी हैं...