पीएमसीएच में अंतराग्नि : अमित साना के गीतों पर झूमे मेडिकल स्टूडेंट्स
धनबाद|पीएमसीएच केवार्षिक उत्सव अंतराग्नि 2016 में बुधवार को इंडियन आइडल फेम गायक अमित साना ने धूम मचाई। अमित के गीतों पर मेडिकल स्टूडेंट जमकर झूमे। चल दिए एलबम से प्रसिद्धि बटोरने वाले इस गायक ने मोहब्बतें लुटाउंगा गीत गाया तो आयोजन स्थल पीएमसीएच ऑडिटोरियम सीटी तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। छात्रों के अनुरोध में गायक ने पुन: यह गीत दुहराया। वो किशना है, एक अजनबी हसीना से, कबूल कर ले.. सहित कई गीत गाए। देर रात तक चले कार्यक्रम में संस्थान के कई छात्रों ने भी गायक के साथ सुर मिलाया। बताते चलें कि संस्थान के वार्षिक उत्सव में प्रत्येक वर्ष विविध सांस्कृतिक खेल के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष अंतरागिनी का आयोजन 2012 के छात्रों ने किया है।